परियोजना वियतनाम में ‘एक अंडा प्रति दिन’

19.08 - 08.27 Poultry - South - Ceva Layer Day 2019 - HCMC (20)
Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin

अंडे सर्वाधिक पोषक भोजनों में से प्रोटीन का एक शानदार स्रोत होते हैं। एक अकेले अंडे में 14 आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जिनमें विटामिन ए, बी, डी और ई सम्मिलित होते हैं और यह केल्शियम, सेलेनियम और आयोडीन के स्रोत भी होते हैं। (स्रोत – worldeggday.com)

सस्ता और अनेक गुणों से भरपूर, अंडे विशिष्ट रूप से पोषक सामग्री के वाहक होते हैं और वे अपने से बड़े वयस्कों के माध्यम से बच्चों की विभिन्न पोषण आवश्यकताओं को पूरी करने में मदद करते हैं। साथ ही, अंडे भार प्रबंधन, पेशी शक्ति, मस्तिष्क कार्य और अन्य चीजों में भाग अदा कर सकते हैं।

बच्चों को उनके दैनिक भोजन में अंडों को उपलब्ध कराना उन्हें एक उच्च गुणवत्ता पूरक प्रोटीन स्रोत को आपूर्ति करने और बच्चों के संतुलित भोजन को बेहतर बनाने का एक सादा, सस्ता और आसान मार्ग हैं।

इस उद्देश्य से, Ceva वियतनाम ने एक सामुदायिक आंदोलन आरंभ किया है जिसे ‘एक अंडा प्रति दिन’ कहा जाता है जिससे वियतनाम में बच्चों के संतुलित भोजन की बेहतरी में सहयोग मिल सके। यह आंदोलन Ceva एनीमल हेल्थ एशिया द्वारा आरंभ की गई एक सामुदायिक गतिविधि के बाद शुरु हुआ है जिसे सी अवर फ्यूचर कहते हैं।

प्रथम पग के रूप में, सेवा दक्षिणी वियतनाम में स्थित दो अनाथालयों में वंचित बच्चों को प्रतिदिन एक अंडा उपलब्ध करा रही है जिससे वह सी पी वियतनाम के सहयोग से उनके सामान्य भोजन को संतुलित किया जा सके।

ये दो अनाथालय 250 अनाथ बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। Ceva वियतनाम 2020 में 10 महीनों के लिए अंडे दान देगी (~77000 अंडे) और सी पी वियतनाम फार्म से अनाथालयों को ताजे अंडे आपूर्ति करने में सहायता देगी।

वंचित बच्चों को बेहतर पोषण उपलबध कराने के अतिरिक्त, इस कार्य से वियतनाम में माता-पिता में अंडों के लाभों के बारे में जागरूकता फैलेगी और उन्हें अपने बच्चों के भोजन में अंडों का प्रयोग करने में प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

इस सफल क्रियान्वयन के बाद, Ceva वियतनाम ने इस परियोजना को उत्तरी वियतनाम और कंबोडिया में जल्दी ही शुरु करने की योजना बनाई है।

Share this post with your friends

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on email

Subscribe to our Newsletter

Stay in touch, and get more information on how chicken and eggs proteins can empower our future generations.

Consent choices